विधायक ने मार्ग चौड़ीकरण का किया भूमि पूजन

बिंदकी, फतेहपुर। क्षेत्रीय विधायक ने 2428.60 लख रुपए की कीमत से 17.500 किलोमीटर लंबाई के मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसके पहले उन्होंने 15 वर्ष से अधूरे बाईपास को बनवाने का काम किया है लगातार विकास कार्य का काम हो रहा है। नगर के निकटकुंवरपुर रोड में कुंदनपुर के समीप बुधवार को दिन में करीब 1रू00 बजे बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने 2428.60 लख रुपए की कीमत से बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे से लेकर हाईवे के कैंची मोड तक के 17.200 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण भूमि पूजन किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का लगातार विकास कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्ष से दिन की बाईपास अधूरा पड़ा था काफी प्रयास के बाद वह काम पूरा हो गया है अब बाईपास से तेजी से आवागमन जारी है उन्होंने कहा कि इसी क्रम में इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है जल्दी यह काम पूरा होगा, इस मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है। इस मौके पर लोग निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कनौजिया, सहायक अभियंता शैलेंद्र सक्सेना, अवर अभियंता महेश चंद्र, अभियंता प्रदीप, अभियंता योगेंद्र कुमार के अलावा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, भाजपा मंडल बिंदकी अध्यक्ष पूरन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी के अलावा सूरज बली विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी, राम प्रकाश, लोहिया सुल्तान सिंह, मोतीलाल, सभासद आनंद सोनकर सभासद के अलावा रन्नो गुप्ता, स्वाती ओमर, संगीता तिवारी, रचना हुसैन, सोमवती निषाद, वेद वर्मा, सुजीत उमराव, काजू साहू, शुभम सिंह परिहार, प्रमोद सिंह परिहार, संजय अग्रवाल, गोलन गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, पुती शुक्ला, कर्मेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद है।

About NW-Editor

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *