मनरेगा मजदूर संघ रथ यात्रा का जोरदार स्वागत

फतेहपुर। मनरेगा मजदूर संघ की रथ यात्रा फतेहपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रथ यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजीमुद्दीन खां कर रहे हैं। यह रथ यात्रा 5 जनवरी को संतकबीर नगर से निकली गई और विभिन्न जनपदों में होते हुए फतेहपुर पहुंची। फतेहपुर में मंडल प्रभारी तथा संगठन राज्य मंत्री एलबी सिंह एवं जिला अध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर इस यात्रा में साथ-साथ चले और यह यात्रा अवंती बाई चैराहा, विद्यार्थी चैराहा होते हुए पटेल नगर चैराहा पहुंची जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अजीमुद्दीन खां ने मनरेगा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए लड़ना है किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इसी बाबत यह रथ यात्रा निकाली गई है। यहां से यह यात्रा कौशांबी पहुंचेगी। वहीं 1 फरवरी को लखनऊ में यात्रा का समापन होगा। जहां पर बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित होंगे और उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रेवती रमण, गजानन्द, सोनी सिंह, कमल सिंह, उदय निषाद, प्रेमचंद, आशा देवी, सोमवती, प्रियंका देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया वृक्षारोपण

फतेहपुर । एनसीसी कैडेट द्वारा किया गया वृक्षारोपण । छात्रों ने पर्यावरण को बचाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *