Breaking News

सीपीएस में मातृ दिवस पर माताओं को किया सम्मानित

 

फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक सी. से. स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथियों में संजय श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह और आशुतोष पाण्डेय का नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर और रोली तिलक करके स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में मातृशक्ति की महत्ता को बताया और कहा कि माताएं अपने बच्चों को जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करने के लिए मजबूत बनाती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बड़े जोश और उत्साह से भाग लिया। इन गतिविधियों में न्यूज़रूम निंजा, मंच टाइम मेनिया, बॉल और बास्केट गतिविधि और बीट्स पर कदम नृत्य शामिल थे। हेडमिस्ट्रेस रीना शुक्ला ने आए हुए अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों की माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया और मातृत्व के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और कर्मचारी वर्ग ने सहयोग किया।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *