Breaking News

भाजपा प्राथमिक सदस्यता में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल: मुखलाल

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा के 45 वर्ष स्थापना दिवस के पूर्ण होने पर उन्होंने कहा की 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह सांसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले में और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर फतेहपुर का भाजपा कार्यालय दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान रामनवमी होने के नाते यहां पर सैकड़ो कन्याओं को कन्या भोज भी कराया गया तो वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा दो सीटों से कारवां शुरू किया था लेकिन 45 वर्ष में भाजपा न केवल तीसरी बार केंद्र की सरकार में है अपितु 19 राज्यों में भाजपा सहयोगियों या बिना सहयोगों के साथ सरकार में है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा का अपना कार्यालय है। जहां पर तमाम कार्यकर्ता अपने कार्यालय में आकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार के लिए विचार विमर्श करते हैं और गांव गांव जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लगातार भाजपा संगठन को मजबूत कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा फतेहपुर की कानपुर बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा सदस्यता हुई है तो वहीं 3576 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मिला है, कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है और लगातार आम जनमानस के हित के लिए कार्य किये जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में अच्छी व्यवस्था कराकर 67 करोड लोगों को स्नान करवाया है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ है। इस दौरान अयोध्या में जहां रामलला तिरपाल में रहते थे उनके लिए अब भव्य राम मंदिर का निर्माण बना है जहां पर हर रोज लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भव्य सहयोग बना है कि आज रामनवमी भी है और भाजपा का स्थापना दिवस भी है इससे अच्छा संयोग और क्या हो सकता है। वही बनारस में भगवान शंकर के विश्वनाथ मंदिर का भी कायाकल्प हुआ है इस बात को भी उन्होंने विस्तार से रखा। तो फतेहपुर के लोधीगंज हाईवे में आने जाने वालों वाहनों में सही कट न होने के चक्कर में लोगों को दिक्कतें होती हैं इस बात को भी संबंधित अधिकारियों के माध्यम से हाई कमान तक बात पहुंचाई है। शीघ्र उस पर भी कार्य होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्रवेशोत्सव में बच्चों को पुस्तक व परीक्षाफल का किया वितरण

– स्थान पाने वाले बच्चों को किया सम्मानित फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव प्रथम एवं कंपोजिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *