Breaking News

नेवी के जवान पर प्रेमिका के शव को टुकड़ों में रख नष्ट करने की कोशिश का आरोप, करतूत हुई उजागर

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विजाग शहर से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 35 साल के नेवी ऑफिसर ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। इन टुकड़ों को वह धीरे-धीरे डिस्पोज कर रहा था। उसने युवती के शरीर का आधा हिस्सा जलाकर डिस्पोज कर दिया। हालांकि इस दौरान वह टूट गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

घटना गजुवाका पुलिस स्टेशन के इलाके में एलवी नगर में हुई। लड़की का नाम मोनिका था। उसकी उम्र 29 साल की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सीएच रविंद्र है। वह नेवी में टेक्नीशियन है और विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है। उसका पैतृक घर श्रीकाकुलम जिले का पालकोंडा में है।

तीन साल से था अफेयर

पुलिस ने बताया कि रविंद्र शादीशुदा था और विजाग शहर की रहने वाली मोनिका के साथ उसका अफेयर चल रहा था। दोनों बीते तीन साल से रिश्ते में थे। रविंद्र ने कहीं और शादी कर ली। मोनिका से उसका झगड़ा हुआ। हालांकि उसने मोनिका को विश्वास दिलाया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

रविंद्र की गर्भवती पत्नी गई थी मायके

मोनिका उसके ऊपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। सूत्रों की मानें तो मोनिका ने रविंद्र से कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उनके रिश्ते बारे में उसकी पत्नी और सबको बता देगी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती है। वह डिलीवरी के लिए बीते हफ्ते अपने मायके विजयनगरम चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद रविंद्र घर पर अकेला था।

मोनिका को मिलने बुलाया

रविवार दोपहर 29 मार्च को रविंद्र ने मोनिका को कॉल करके अपने घर बुलाया। मोनिका दोपहर को उसके घर पहुंचे। दोनों कई घंटों तक घर में रहे, लेकिन बताया जाता है कि शाम को उनके बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रविंद्र ने चाकू से वार करके मोनिका की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने मोनिका के शरीर के कुछ हिस्सों को एक बैग में पैक किया और धरपालेम के पास सुनसान जगह पर जाकर उन्हें जला दिया। वहीं बाकी हिस्सों को घर पर अपने फ्रिज में रख दिया।

थाने में जाकर किया सरेंडर

पुलिस ने बताया कि बाद में रविंद्र थाने गया अपना जुर्म कबूल किया और सरेंडर कर दिया। अधिकारियों ने उसके घर से शरीर के कुछ हिस्से बरामद किए। हालांकि, सिर गायब था, और अधिकारियों को शक है कि रविंद्र ने उसे कहीं और ठिकाने लगा दिया है। सिर और शरीर के बाकी हिस्सों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।

About NW-Editor

Check Also

“आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा: दर्दनाक विस्फोट होने से 8 मौत, कई घायल”

आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम में बुधवार को एक पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *