Breaking News

सेवानिवृत रामकेश को अधिकारियों ने दी विदाई

फतेहपुर। शहर के हरिहरगंज में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक रामकेश यादव के सेवानिवृत होने पर विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर तथा प्रतीक चिन्ह देकर उनके लंबी उम्र की कामना किया और कहा कि आज भले ही 60 वर्ष की उम्र पूर्ण करके रामकेश यादव अपनी सरकारी सेवा से विरत हो रहे हो लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के दिलों में वह हमेशा रहेंगे। जब चाहे वह कार्यालय आ जा सकते हैं। इस अवसर पर विदाई समारोह में बोलते हुए रामकेश यादव ने कहा कि उनका फतेहपुर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का असीम प्यार मिला है जिसे वह संजो कर रखेंगे।इस अवसर पर कैलाश पाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अमजद अली जाफरी, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील सिंह, अभिषेक, मुनेंद्र शर्मा, हंसराज सिंह, ओंकारेश्वर, दीपक कुमार, योगेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *