फतेहपुर। जिला पंचायत सदस्य ऐंझी वार्ड नंबर 30 से ओम मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान प्रमाण पत्र मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनका माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य रहे मनोज गुप्ता के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जिसकी नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे जिन में दो का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। वहीं अरविंद ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया और इसके साथ ही ओम मिश्रा निर्विरोध वार्ड जिला पंचायत सदस्य घोषित किए गए। इस अवसर पर समर्थकों ने ढोल ताशे की धुन पर नाचते गाते नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ओम मिश्रा को बधाई दिया। इस दौरान अपने संबोधन में बोलते हुए ओम मिश्रा ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं की सभी को साथ लेकर क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज मिश्रा,पवन मिश्रा, पिछडा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अमित शिवहरे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय सिंह, अभिषेक शुक्ला, स्वरूप राज सिंह जूली, बच्चा तिवारी, सुशील मिश्रा, पप्पू सिंह, शैलेंद्र शरण सिंपल, विक्रम सिंह चंदेल, अतुल त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, सीमू सिंह चंदेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
