भारत सरकार के हलाल सर्टिफिकेट को ओमान ने मान्यता दी है. इससे पहले मीट या इससे संबंधित प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट पर दूसरी एजेंसियां हलाल सर्टिफिकेट देती थीं. अब पहली बार ओमान ने भारत सरकार के हलाल सर्टिफिकेट को मान्यता दी है. सरकार हलाल सर्टिफिकेशन को सेंट्रलाइज्ड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करेगी. इसके साथ ही पहले ओमान ने मार्बल ब्लॉक के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई हुई थी. अब भारत में ओमान के मार्बल का इंपोर्ट हो सकेगा.दुनियां के करीब 50 देशों में जहां हलाल सर्टिफिकेट की जरूरत है, वहां सरकारी ऑफिशियल हलाल सर्टिफिकेशन के जरिए मीट प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट होगा. Apeeda के जरिए एक फॉर्मल बॉडी का गठन किया गया है, जिसमें क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (QCI) भी शामिल है. इस बॉडी को सिर्फ एक्सपोर्ट के लिए काफी पहले नोटिफाई किया जा चुका है.

News Wani