Breaking News

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, राखी और रंगोली प्रतियोगिता में बिखरे हुनर के रंग

फतेहपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद की ओर से बंधन स्वच्छता पर्व का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के बीच राखी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पालिकाध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नगर पालिका परिषद में रक्षाबंधन के पर्व पर पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट एवं अधिशासी अधिकारी रवीन्द्र कुमार के अलावा सभासदों की देखरेख में चंद्रा बालिका इंटर कॉलेज, जयपुरिया एवं कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं के बीच राखी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इससे पूर्व छात्राओं ने उपस्थित सभी लोगों को राखी बांधी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सम्मान गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

पालिकाध्यक्ष एवं ईओ ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं को भी प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *