Breaking News

जुगाड़ू रास्ते पर पलटा ओवरलोड बालू डंपर

– कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका
– मार्ग पर पलटे ओवरलोड डंपर का दृश्य।
खागा, फतेहपुर। किशनपुर कस्बे में ओवरलोड मोरम ढोने वाले डंपरों की आवाजाही लगातार हादसों को न्योता दे रही है। ताजा मामला चरका-मरका खंड की मोरम खदान से जुड़ा है, जहां से ओवरलोड मोरम लेकर आ रहा एक डंपर कस्बे के नागा बाबा कुटी के पास सोमवार को पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए रास्ते पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों में डर और नाराजगी साफ देखी गई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, देवेंद्र, निरंजन, रामू आदि लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए कुछ मार्गों पर रोक लगाई गई है, इसके बावजूद मोरम से लदे डंपर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर लगातार निकल रहे हैं। इन डंपरों में क्षमता से कहीं अधिक मोरम भरी जाती है, जिससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीते दिनों भी इसी इलाके में मोरम लदा एक ट्रैक्टर पलट गया था, लेकिन उस घटना के बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने से क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और वैकल्पिक रास्तों से भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।

About NW-Editor

Check Also

पुलिस की सुस्ती के खिलाफ गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का हल्लाबोल

– अपहृत छात्रा की बरामदगी के लिए दिया चार दिन का अल्टीमेटम – प्रभारी निरीक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *