– किसानो की अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
प्रेमनगर, फतेहपुर। खागा तहसील क़े एरायां ब्लॉक अंतर्गत मंडवा ग्राम पंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की किसान पंचायत सभा का आयोजन युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह की अगुवई में कल शनिवार को आयोजित हुई। जिसमे तहसील परिसर से चलकर आए नायाब तहसीलदार स्वतन्त्र कुमार को ज्ञापन देते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया क्षेत्र की समस्याओं सहित मुख्य मार्गाे को निर्माण कराना व बिजली समस्याओ को दुरुस्तीकरण सहित अहम् मुद्दों पर पर चर्चा हुई। किसान पंचायत सभा में युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक उत्तम, महासचिव नवल सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष रामसहाय पटेल,जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।