Breaking News

नगर में धूं-धंूकर जला अहंकारी रावण, मेले में उमड़े लोग

– डीएम-एसपी समेत दो विधायकों ने निभाई सहभागिता
–  धूं-धूंकर जलते रावण, मेघनाथ व कुंभकरण।
बिंदकी, फतेहपुर। नगर के श्री रामलीला मैदान में अहंकारी रावण के पुतले का दहन हुआ। पूरा मेला मैदान जय जय श्री राम के नारे से गूंज गया। श्री रामलीला मैदान में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व विधायक जयकुमार सिंह जैकी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कस्बे के श्री रामलीला मैदान में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के तीसरे दिन मेले में भारी भीड़ जुटी। रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम व उनकी सेना तथा दूसरे पक्ष से अहंकारी रावण व उनकी सेना के बीच जमकर युद्ध हुआ। गुरुवार को रात करीब आठ बजे प्रभु श्री राम ने अहंकारी रावण का वध किया। दशहरा महोत्सव की परंपरा के अनुसार मौजूद डीएम के आदेश के बाद अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होने के बाद पूरा मेला मैदान जय-जय श्री राम के नारे से गूंज गया। महोत्सव के तीसरे दिन श्री रामलीला मैदान में दोपहर बाद से ही लोगों की भीड़ आने लगी थी। नगर व आसपास के तमाम गांव की महिलाएं, पुरुष पैदल के अलावा विभिन्न साधनों से मेला मैदान में पहुंचे। मंदिर में श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना किया। प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। महिलाओं ने दुकानों में जमकर खरीददारी किया। बच्चों व युवाओं ने झूले का आनंद लिया। युद्ध जीतने के बाद प्रभु श्री राम और उनकी सेना श्री रामलीला मैदान के समीप स्थित रामेश्वर दयाल दयालु के आवास पहुंची। जहां पर प्रभु श्री राम और उनकी सेना की पूजा अर्चना दयालु गुप्ता ने की। इस मौके पर अमौली ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह, उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका अग्रवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह परिहार, सुधीर त्रिपाठी, राजेश गुप्ता राजा भैया, संरक्षक मंडल के नरेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता चार्ली, गोपाल जी गुप्ता, रामेश्वर दयाल दयालु, अशोक गुप्ता कोल डिपो, सुनील गुप्ता, रामकुमार साहू, महामंत्री दिनेश मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, गुलशन गुप्ता, उपाध्यक्ष गोविंद बाबू टाटा, आनंद गुप्ता, मुन्नालाल सोनकर, गोलन गुप्ता, मोना ओमर, नवीन सिंह, अनिल सोनकर, मधुराज विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी, विनय तिवारी, अनूप अग्रवाल, धीरू सिंह चौहान, डॉक्टर उत्कर्ष गुप्ता भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

भईया दूज पर बहनों ने मांगा रक्षा का वचन

– भईया दूज पर भाई को टीका करती बहन। फतेहपुर। भईया दूज पर बहनों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *