उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिनल्लाह के पास रविवार शाम को बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ. इस भूस्खलन की चपेट में आकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थर्ड के पास बना पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त हो गया. पहाड़ का मलबा पेट्रोल पंप के छत पर गिरा. इस वजह से पेट्रोल पंप की छत क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि गनीमत रही की जब ये हादसा हुआ तो उस समय पेट्रोल पंप में कोई वाहन और कर्मचारी नहीं था. पेट्रोल पंप वालों ने सुरक्षा दीवार का निर्माण पहाड़ के साथ किया था, लेकिन भूस्खलन होने की वजह से पहाड़ से मिट्टी और पत्थर पेट्रोल पंप की छत पर आ गिरे. ये हादसा रविवार शाम सात बजे हुआ.

News Wani