पीएम मोदी नोएडा पहुंचे, एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद वह एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। 11 हजार करोड़ इसकी लागत बताई जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुल 52 स्क्वायर किमी में बनेगा और 4 फेज का काम पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। इसके पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम में बोर्डिंग है। सुरक्षा जांच के बाद करीब 60 मीटर का कॉरिडोर पार करना होगा। ऐसे में एंट्री से बोर्डिंग गेट तक 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा: “आज देश को बड़ी सौगात प्रधानमंत्री मोदी के हाथों से मिलने वाली है। भारत का ही नहीं, एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा आज लोकार्पित होगा। मैं प्रदेशवासियों को बहुत बधाई देता हूं। इस हवाई अड्डे के बनने से हवाई यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही और बड़ी संख्या में रोजगार सृजन भी होगा। विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। यह दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए बनाया है।

About NW-Editor

Check Also

“केरल CM का राहुल पर हमला: कांग्रेस को बताया BJP की ‘बी टीम’, थरूर बोले- नासमझी”

केरल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *