Breaking News

“केरल CM का राहुल पर हमला: कांग्रेस को बताया BJP की ‘बी टीम’, थरूर बोले- नासमझी”

केरल विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं। केरल के CM पिनाराई विजयन ने कहा, राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है। वे अपने अनुभव या गलतियों से भी नहीं सीखने। यह समझना मुश्किल है कि उनका इतना बुरा हाल कैसे हो रहा है। राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस देश में BJP की ‘B-टीम’ हैं।

हालांकि थरूर ने बी टीम वाली बातों को पूरी तरह से बेबुनियादी बताया। थरूर ने कहा- हमें किसी की B टीम में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि हम केरल की A-टीम हैं। BJP और LDF दोनों नहीं चाहते कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आए। हमारी डील केरल के लोगों के साथ है और हम यह पक्का करेंगे कि केरल के लोग और उनके हित हमारे साथ सुरक्षित रहें।

About NW-Editor

Check Also

केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में विभागीय कामकाज का होगा आकलन, योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रस्तुतियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कामकाज और विभिन्न मंत्रालयों की प्रगति की समीक्षा को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *