Breaking News

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, कार का शीशा तोड़ने वाले छह हिरासत में

 

स्कूटी और वैगनआर की टक्कर के बाद हुआ था विवाद, एसीपी मोहनलालगंज ने लिया संज्ञान

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में कार में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सिसेंडी क्षेत्र के इमलियाखेड़ा से तीन युवकों और तीन नाबालिगों समेत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक स्कूटी और वैगनआर कार की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान गुस्साए युवकों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए उसका शीशा तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की। इसके बाद तीन युवकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि तीन नाबालिगों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। क्षतिग्रस्त कार के मालिक की तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

About NW-Editor

Check Also

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी अधेड़ को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *