Breaking News

“दिल्ली के होटलों में वेटर की आड़ में चल रही नशा सप्लाई, पुलिस ने किया पर्दाफाश”

अंबाला :  अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सीआईए की टीम ने हिमाचल मनाली से दिल्ली नशा सप्लाई करने वाले वेटर मोहित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वो वेटर का काम करता है और होटलों में नशा सप्लाई करता है। रेलवे सीआईए ने तस्कर से करीब 2 किलो चरस की खेप बरामद की है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सीआईए की टीम ने चेकिंग के दौरान नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो वेटर का काम करने की आड़ में दिल्ली के होटलों में नशा तस्करी का काम करता था। बताया जा रहा है तस्कर मोहित यूपी उन्नाव का रहने वाला है और हिमाचल मनाली से दिल्ली में नशा सप्लाई करने जा रहा था। पकड़े गए तस्कर मोहित से सीआईए ने करीब 2 किलो चरस की खेप बरामद की है। सीआईए इंस्पेक्टर ने बताया मोहित वेटर का काम करता है और दिल्ली के होटलों में नशा सप्लाई करता है। ये चरस की खेप हिमाचल मनाली से लाया था और दिल्ली ले जा रहा था यहां स्टेशन पर चेकिंग के दौरान इससे खेप बरामद हुई है। इससे आगे की पूछताछ जारी है और जानकारी जुटाई जा रही है कि कौन कौन इस खेल में शामिल है।

About NW-Editor

Check Also

कोर्टरूम में क्या हुआ ऐसा कि भड़क उठे CJI सूर्यकांत? कड़ी टिप्पणी से मचा हलचल

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में एक वकील पर कथित तौर पर गुंडों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *