Breaking News

नहर में कूदने की आशंका से पुलिस में हड़कंप, सुसाइड नोट मिला; महिला बच्चों संग होटल के बाहर मिली

छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर के पास नहर किनारे महिला के कपड़े, चप्पल और एक सुसाइड नोट मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद महिला के नहर में कूदने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सत्तासर के पास नहर की 605 आरडी पर मैना पत्नी हीरालाल के कपड़े, चप्पल और एक सुसाइड नोट पड़ा मिला। इससे महिला के नहर में गिरने की आशंका के चलते पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू करवाई और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शनिवार शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसी बीच शनिवार रात सत्तासर के समाजसेवी जीवन खा कोहरी को सूचना मिली कि महिला पूगल क्षेत्र में देखी गई है। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर छत्तरगढ़ पुलिस पूगल क्षेत्र की 682 आरडी पर पहुंची, जहां मैना अपने दो बच्चों और अपनी मां कम्मा के साथ एक होटल के बाहर बैठी मिली। पुलिस महिला और उसकी मां को अपने साथ छत्तरगढ़ ले आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *