बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 09.06.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के दिनकर पुत्र रामभवन व अभिलाष कुमार पुत्र रामसजीन निवासीगण मेडिकल कॉलेज कैम्पस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 11.05.2025 व 05.06.2025 को मेडिकल कॉलेज कैम्पस से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 09.06.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तों को तिन्दवारा बाईपास नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 05 चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया । अभियुक्तों से कड़ाई से पूंछताछ में पता चला कि मोटरसाइकिल जनपद बांदा के मेडिकल कॉलेज कैम्पस से व जनपद चित्रकूट से चोरी कि गई थीं । अभियुक्तों की निशादेही पर अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाइकिलें बरामद हुई,जिनमें से 01 आधी कटी हुई है । पुलिस द्वारा घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है ।
जिनके पास से चार मोटर साइकिल (चोरी की)
एक मोटरसाइकिल आधी कटी हुई (चोरी की) बरामद किया गया है।
पकड़े गए वाहन चोरों ने अपने नाम 1. पवन देव उर्फ भोले पुत्र राजा भैया वर्मा निवासी ग्राम तिंदवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2. आदर्श वर्मा पुत्र चंद्रपाल वर्मा निवासी ग्राम तिंदवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
3. लक्ष्मण पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम तिंदवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा बताया है ।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक श्री बलराम सिंह । उ0नि0 श्री दिलीप मिश्रा उ0नि0 श्री सुखवीर सिंह कां0 हर्ष तिवारी कां0 दीपक दुबे कां0 सौरभ शास्त्री शामिल रहे।
News Wani
