समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज रामपुर दौरे और आजम खान से होने वाली मुलाकात पर नया पेंच फंस गया है. जहां पार्टी ने सपा प्रमुख का प्लेन बरेली में उतरने का प्लान बनाया है. वहीं प्रशासन सपा चीफ के प्लेन को मुरादाबाद उतरवाना चाहता है. इस कशमकश के बीच बड़ी खबर यह है कि अगर अखिलेश यादव प्रशासन की बात नहीं मानते हैं, तो उन्हें लखनऊ में ही रोका जा सकता है. सपा और प्रशासन के बीच रूट को लेकर मान मनौव्वल जारी है. सूत्रों के मुताबिक, सपा ने फिलहाल मुरादाबाद के रास्ते रामपुर जाने से इनकार कर दिया है, जबकि प्रशासन उन्हें मुरादाबाद रूट लेने के लिए मनाने में जुटा है.
आजम खान की ‘नाराजगी’ दूर करने की कवायद
अखिलेश यादव का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान नाराज बताए जा रहे हैं. आजम खान कथित तौर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं. खासकर तब से जब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा होने पर सपा का कोई भी बड़ा नेता उनका स्वागत करने नहीं पहुंचा था.
सपा ने बनाया था ये प्लान
अखिलेश यादव को आज सुबह 11:15 बजे प्राइवेट विमान से बरेली एयरपोर्ट पर उतरना था, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से रामपुर रवाना होते. अब रूट को लेकर बने गतिरोध ने इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात पर सस्पेंस और बढ़ा दिया है.
सपा ने बनाया था ये प्लान

आपको बता दें कि यह मुलाकात महज शिष्टाचार भेंट से कहीं ज्यादा मानी जा रही है. राजनीतिक गलियारों में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अखिलेश यादव आजम खान की नाराजगी दूर कर पाएंगे, या फिर रूट विवाद के चलते यह भेंट टल जाएगी. फिलहाल, सबकी नजर लखनऊ और रामपुर की ताजा राजनीतिक हलचल पर है.
News Wani
