Breaking News

LDA की नाक के नीचे अवैध निर्माण! शिकायत दर्ज होने के बावजूद ऐशबाग में बिना मानचित्र स्वीकृति चार मंज़िला अपार्टमेंट का निर्माण जारी

 

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ऐशबाग स्थित न्यू एलडीए कॉलोनी में बिना मानचित्र स्वीकृति चार मंज़िला आवासीय अपार्टमेंट का निर्माण न केवल जारी है, बल्कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने और आदेश पारित होने के बावजूद कार्रवाई न होना LDA की निष्क्रियता को उजागर करता है।

मामला न्यू एलडीए कॉलोनी, ऐशबाग स्थित एमआईजी-11, रंजना अस्पताल के समीप का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवैध निर्माण को लेकर LDA पोर्टल पर शिकायत संख्या 40015725123192 दर्ज कराई गई है। शिकायत में स्पष्ट रूप से बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कराए जाने और नियमों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है।

शिकायत के क्रम में LDA द्वारा 06 दिसंबर 2025 तथा पुनः 21 जनवरी 2026 को आदेश पारित किए गए। इसके बावजूद मौके पर न तो निर्माण रोका गया और न ही सीलिंग अथवा ध्वस्तीकरण जैसी कोई ठोस कार्रवाई की गई। हैरानी की बात यह है कि संबंधित प्रकरण को विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1973 के अंतर्गत दर्ज किए जाने के बाद भी निर्माण खुलेआम जारी है।

नियमों के अनुसार बिना मानचित्र स्वीकृति किया गया कोई भी निर्माण अवैध की श्रेणी में आता है, जिस पर तत्काल रोक और सख्त कार्रवाई अनिवार्य है। लेकिन इस मामले में शिकायत, आदेश और दस्तावेज़ मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई न होना अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों की मौन सहमति या मिलीभगत न हो तो इस तरह का बहुमंज़िला अवैध निर्माण संभव नहीं है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार के अनियंत्रित निर्माण भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शिकायत भी दर्ज है और आदेश भी पारित हो चुके हैं, तो आखिर LDA किस दबाव या कारण से इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

*निगोहां क्षेत्र को बड़ी सौगात, होली–महाशिवरात्रि पर पेट्रोल-डीजल दो रूपये सस्ता*….

  निगोहां। लखनऊ।निगोहां क्षेत्र के लोगों के लिए होली और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *