Breaking News

बयान से गरमाई सियासत: वंदे मातरम विवाद पर ओवैसी का बड़ा हमला

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वंदे मातरम गाना और इसको सम्मान देना देश से वफादारी का टेस्ट ना माना जाए। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत को एक धार्मिक देश बनाना चाहते हैं। न्यूज एजेंसी ANI को शुक्रवार को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि संविधान ‘हम लोग’ से शुरू होता है, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों से नहीं। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 25 धर्म की आजादी के बुनियादी अधिकार की गारंटी देता है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने 12 फरवरी को एक आदेश जारी कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन की तरह ही सम्मान देना अनिवार्य कर दिया है। आदेश के मुताबिक राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे, जिनकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकेंड है। अब तक मूल गीत के पहले दो अंतरे ही गाए जाते थे।

ओवैसी ने और क्या कहा…

  • वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की आलोचना करते हुए कहा कि जस्टिस कपूर कमीशन ने सावरकर को महात्मा गांधी की हत्या का साजिशकर्ता बताया था।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कयामत शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कटाक्ष किया। योगी बोले थे बाबरी मस्जिद कभी भी फिर से नहीं बनाई जाएगी।
  • ओवैसी ने कहा- कम से कम उन्हें एक उर्दू शब्द तो बोलना चाहिए था, ‘कयामत’ के लिए हिंदी शब्द क्या होगा। उनसे पूछो।
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मोशन में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया।
  • उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की बातों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि BJP ने तेलंगाना म्युनिसिपल इलेक्शन के दौरान बार-बार उनका नाम लिया और मजाक में कहा कि ऐसा लगता है कि वे मुझे पसंद करते हैं।

    ओवैसी बोले- टीपू सुल्तान ने सावरकर की तरह अंग्रेजों को लेटर नहीं लिखे

    हैदराबाद में एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि टीपू सुल्तान अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए। टीपू ने अंग्रेजों को लव लेटर नहीं लिखे, जैसा वीर सावरकर ने किया था। उन्होंने कहा कि टीपू ने अपनी तलवार उठाई और अंग्रेजों से अपने देश को आजाद कराने की लड़ाई में शहीद हो गए। क्या यह झूठ है कि APJ अब्दुल कलाम ने अपनी किताब विंग्स ऑफ फायर में लिखा था कि आज भारत के पास जो भी मिसाइल टेक्नोलॉजी और रॉकेट टेक्नोलॉजी है, हम टीपू के सपनों को पूरा कर रहे हैं? गांधी ने अपनी यंग एज मैगजीन में लिखा था कि टीपू सुल्तान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल हैं।

About NW-Editor

Check Also

असम में PM का मेगा लैंडिंग शो: हाईवे बना रनवे, राफेल-सुखोई ने भरी उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर हैं। पीएम चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे, इसके बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *