Breaking News

“प्रसाद का बहाना, हवस का खेल! 75 वर्षीय बुजुर्ग ने दोस्त की बेटी से की घिनौनी हरकत”

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी 14 वर्षीय दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने के बाद इस घृणित कृत्य का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
यह मामला जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब पांच महीने पहले उनकी बेटी खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही बिसंबर दयाल (75) ने उसे प्रसाद खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। हाल ही में जब उसकी मां ने उसका पेट बढ़ा हुआ देखा, तो पूछने पर किशोरी ने रोते हुए पूरी बात बताई। इसके बाद, परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा। बिधूना थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त है, और इसी दोस्ती के कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना था। पीड़िता और उसकी बहन अक्सर उसके घर खाना भी पहुंचाने जाती थीं। बिधूना क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेने की उम्मीद कर रही है।

About SaniyaFTP

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *