Breaking News

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुशासित ढंग से करें: डीएम

– मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सत्र का हुआ शुभारंभ

फतेहपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग सत्र 2025-26 की शुरुआत जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने की। इस योजना के तहत 283 प्रतियोगी अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों को संदेश दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुशासित ढंग से करें और अपनी प्रगति का स्वयं मूल्यांकन करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहन अध्ययन करें और पाठ्यक्रम का सतत अध्ययन करें। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कहा कि कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। छात्र अपने समय का सदुपयोग करते हुए बेहतर ढंग से तैयारी करें और इन्टरनेट का सही से इस्तेमाल करें। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *