Breaking News

जनसेवा केंद्र का बहुआ ब्लाक में हुआ उद्घाटन

 

फतेहपुर। बहुआ ब्लाक परिसर में बने जन सेवा केंद्र (सीएससी) का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम व भव्य तरीके से किया गया। सीएससी खुलने से अब समूह की दीदीयों को मदद मिल सकेगी। गुरुवार को बहुआ ब्लाक परिसर में एक कदम समूह से समृद्धि की ओर… सीएससी का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेन्द्र राजपूत, एडीओ पंचायत विष्णु वर्मा ने एक साथ फीता काटकर किया। जय मां शारदा समूह की सीएससी संचालक निकिता देवी ने कहा कि जन केंद्र (सीएससी) खुल जाने से ग्रामीणों को सुविधाएं कम खर्च में मिल सकेंगी। पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को ऑनलाइन फार्म, स्कालरशिप फार्म तथा अन्य दूसरे कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। तथा समूह की दीदीयों को मदद मिल सकेगी। इस मौके पर ब्लाक मिशन प्रबंधक नीलम पांडेय, वीडीओ (समाज कल्याण) आकांक्षा शिवहरे, एडीओ (एजी) सुशील पाल, अवर अभियंता योगेन्द्र पाल सिंह, एपीओ महेंद्र कुमार, सचिव उमेश राजपूत, वरिष्ठ सहायक इमामुद्दीन, बीपीएम अलोक सचान एवं लाल बहादुर पटेल, अखिलेश कुमार, आशीष तिवारी, केके विष्वकर्मा, रामधनी प्रजापति, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *