संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
ठाणे महानगर क्षेत्र के मुंब्रा, कलवा, शिलफाटा और रबाले सहित कई इलाकों में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि वन क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को और अधिक सख़्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहारा कॉलोनी क्षेत्र के सर्वे नंबर 103 सहित कुछ स्थानों पर वन भूमि से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी काटने, जमीन समतल करने तथा अवैध गतिविधियों को अंजाम देने जैसी शिकायतें सामने आई हैं। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर तेल के टैंकरों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों के भी संकेत मिलने की बात स्थानीय लोगों ने उठाई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि वन विभाग द्वारा कुछ संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों के जारी रहने पर कैमरों की निगरानी व्यवस्था और उसके प्रभाव पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई अक्सर निम्न वर्ग की बस्तियों तक सीमित रह जाती है, जबकि बड़े निर्माण पर कार्रवाई ना के बराबर होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं देते। लोगों ने मांग की है कि—वन भूमि पर जारी अवैध कब्जे की उच्च स्तरीय जांच की जाए। अवैध निर्माण और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाए। सभी स्तरों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर व्यापक जांच और ठोस कार्रवाई की मांग लगातार तेज़ हो रही है। स्थानीय संगठनों ने संकेत दिया है कि वे जल्द ही प्रमाणों के साथ वीडियो रिपोर्ट भी सार्वजनिक करेंगे, जिसमें वन भूमि की वास्तविक स्थिति दिखाने का दावा किया गया है। लोगो का कहना है पहले के आरएफओ अधिकारी दिनेश देसले, कलवा मुंब्रा वन अधिकारी प्रदीप कामड़ी के अलावा वर्तमान के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से अनजान है, और ठाणे के उच्य अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की संभावना है, ऐसा सूत्रों का मानना है, अब सभी सर्वे नम्बरो के साथ भ्रष्टाचार का होगा खुलासा,क्या निष्पक्ष कारवाही होगी,या गोटेघर के अधिकारी होंगे सवालों के घेरे में, फॉरेस्ट हेड ऑफिस नागपुर से सीसीएफ करेंगे जांच।वन विभाग के सभी सर्वे नम्बरो पर निष्पक्ष होगी कारवाही, स्थानीय लोगों की मांग है ठाणे के आरएफओ अधिकारी नरेंद्र मुठे जल्द करे जांच। आगे की पूरी जानकारी हम अपने समाचार पत्र के माध्यम से अगले अंक में प्रकाशित करेंगे।
News Wani
