बर्लिन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर Indian Constitution को कमजोर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। जर्मनी दौरे के दौरान बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, BJP Indian Constitution की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। राहुल के मुताबिक, यह लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि Indian Constitution और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की है।
हर्टी स्कूल में छात्रों से संवाद
राहुल गांधी 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी के तीन दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान 18 दिसंबर को उन्होंने बर्लिन के हर्टी स्कूल में छात्रों से बातचीत की। कांग्रेस ने सोमवार रात इस चर्चा का करीब एक घंटे लंबा वीडियो जारी किया। इस संवाद में राहुल ने कहा कि, BJP राज्यों, भाषाओं और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है और देश की संस्थाओं पर उसका पूरा कब्जा हो चुका है।
संस्थाएं स्वतंत्र नहीं रहीं
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, भारत की लोकतांत्रिक संस्थाएं अब स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि, CBI और ED जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया जा रहा है।
भारतीय लोकतंत्र पर हमला, वैश्विक लोकतंत्र पर खतरा
राहुल गांधी ने कहा कि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा और जटिल लोकतंत्र है, जो सिर्फ भारत की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की साझा धरोहर है। उन्होंने कहा कि, भारतीय लोकतंत्र पर हमला, वैश्विक लोकतंत्र पर भी हमला है। उनका मानना है कि, अगर भारत जैसे देश में लोकतंत्र कमजोर होता है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
राहुल गांधी की 6 बड़ी बातें
- कांग्रेस ने तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के चुनाव जीते हैं।
- हरियाणा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत हुई थी, लेकिन गड़बड़ी की गई।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया कि, एक ब्राजील की महिला का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में था।
- चुनाव आयोग से सवाल पूछे गए, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
- महाराष्ट्र के चुनाव भी निष्पक्ष नहीं थे।
- चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
वैश्विक बदलाव और रोजगार पर राहुल का नजरिया
राहुल गांधी ने कहा कि, दुनिया बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। पहले अमेरिका के प्रभुत्व वाली व्यवस्था से भारत को फायदा हुआ, लेकिन अब अमेरिका की सैन्य, आर्थिक और वित्तीय ताकत को चुनौती मिल रही है। उन्होंने कहा कि, उत्पादन का बड़ा हिस्सा चीन के पास चला गया है, जिसके कारण भारत, अमेरिका और यूरोप जैसे देश केवल सर्विस सेक्टर से पर्याप्त रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे हैं।
मैन्युफैक्चरिंग पर जोर
राहुल गांधी ने कहा कि, लोकतंत्र तभी टिकेगा जब बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे। उनके मुताबिक, भारत में रोजगार सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग से ही पैदा हो सकते हैं, लेकिन BJP की नीतियों ने इसे कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार कुछ बड़े बिजनेस ग्रुप्स जैसे अडानी और अंबानी पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को नोटबंदी और GST जैसी नीतियों से नुकसान हुआ।
भारत एक व्यक्ति से नहीं चलेगा
राहुल गांधी ने कहा कि, आज भारत दो विचारधाराओं के बीच संघर्ष कर रहा है। एक तरफ सशक्त नेता केंद्रित शासन की सोच है, जबकि दूसरी तरफ संवाद, सहमति और विविधता पर आधारित भारत का विचार है। उन्होंने कहा, भारत इतना बड़ा और विविध देश है कि इसका भविष्य केवल एक व्यक्ति तय नहीं कर सकता। हमारा संविधान इसे राज्यों का संघ मानता है, लेकिन BJP इस पर चर्चा नहीं करना चाहती।
RSS पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना करते हुए कहा कि, संघ के लिए सच्चाई नहीं, बल्कि शक्ति ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, सभी धर्म सत्य का पालन करने की बात करते हैं। कांग्रेस और महात्मा गांधी सत्य की रक्षा करते हैं, RSS ऐसा नहीं करती।
जर्मनी दौरे का मकसद
राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर जर्मनी पहुंचे थे। यह अलायंस दुनियाभर की 117 प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों का समूह है। दौरे के पहले दिन राहुल ने म्यूनिख में BMW के मुख्यालय का दौरा भी किया और ऑटोमोबाइल सेक्टर को करीब से समझा।
News Wani
