Breaking News

प्रधान के खिलाफ राष्ट्र उदय पार्टी ने खोला मोर्चा

– सीसी रोड निर्माण में अनियमितता की शिकायत करने पर प्रधान ने दी थी धमकी

फतेहपुर। अयाह-शाह विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा मूसेपुर नगर हथेमा में सीसी रोड निर्माण में अनियमितता की शिकायत करने पर प्रधान ने राश्ट्र उदय पार्टी के विधानसभा प्रभारी को धमकी दिए जाने के मामले में पार्टी ने मोर्चा खोल दिया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
राष्ट्र उदय पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाल की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पार्टी के अयाह-शाह विधानसभा प्रतारी राजकुमार पाल शिक्षक हैं। जो ग्राम सभा मूसेपुर नगर हथेमा के निवासी हें। गांव में प्रधान द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। जिसमें कुछ खामियां थी। जिसकी शिकायत विधानसभा प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से की। जिस पर प्रधान भीम सिंह यादव ने विधानसभा प्रभारी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज किया। जिस पर विधानसभा प्रभारी ने थाने में प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पार्टीजनों ने डीएम से मांग किया कि मामले की जांच कराकर दोषी प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *