Breaking News

समाधान दिवस में डीएम से न्याय मांगने पहुंचे नौनिहाल

खागा, फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित परिवार के नौनिहाल बच्चों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे न्याय दो का झंडा पोस्ट दिखा न्याय दिलाने की मांग की है। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढा ग्राम पंचायत के रघुपुर गांव निवासी वीरेंद्र त्रिपाठी नौनिहाल बच्चों परिवार सहित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपितों पर कार्यवाही करने की बात रखते हुए उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पीड़ित का आरोप था कि गांव के दबंग बेवजह घर के सामने सरकारी हैंडपंप पर मोटर डाल पानी भर देते थे। जिसको मना करने पर दबंगों ने प्रार्थी व परिवार को मारपीट की जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया था। जिस पर एसडीएम कोर्ट पर आरोपित दबंग 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ भाई जितेन व प्राथी पर जानलेवा हमला करते हुए जान करने का प्रयास किया। जिसके पास वीडियो उपलब्ध है। खागा कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे आरोपित दबंग घर में जाकर प्रताड़ित करते हैं कार्यवाही न होने से दबंग के हौसले बुलंद है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जांच करा कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *