Breaking News

डिप्टी सीएम के हाथों सम्मानित हुए रेडक्रास चेयरमैन

– डा. अनुराग के कार्यों का किया उत्साहवर्धन
– डिप्टी सीएम के हाथों प्रशस्ति पत्र हासिल करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। शहर के चौधराना निवासी इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव को वार्षिक बैठक में एक बार पुनः रेडक्रास भवन लखनऊ में उपमुख्यमंत्री/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बृजेश पाठक ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान से प्रशस्ति पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित किया। डॉ अनुराग को पूर्व में भी राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री ने डॉ अनुराग द्वारा समाजहित व संस्था हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों हेतु उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उपसभापति अमरनाथ मिश्र व महासचिव रामानंद कटियार द्वारा अंगवस्त्र व पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के 75 जिलों के चेयरमैन व सचिव उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ठगी पीड़ितों का दर्द सुनने धरनास्थल पहुंचे बिंदकी विधायक

– पीड़ितों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, भुगतान की उठाई मांग – धरनास्थल पर पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *