Breaking News

मां ज्वाला देवी महोत्सव को लेकर पुस्तिका का विमोचन

– मां ज्वाला देवी महोत्सव की पुस्तिका का विमोचन करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
फतेहपुर। पुरानी बिंदकी के सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में हवन पूजन के साथ 10 मार्च से शुरू होने वाले मेला महोत्सव को लेकर पुस्तिका का विमोचन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अरुण तथा मां ज्वाला देवी मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवकरन सिंह ने संयुक्त रूप से 6 दिवसीय मां ज्वाला देवी महोत्सव की पुस्तिका का विमोचन कर रूपरेखा तय किया। पुस्तिका विमोचन के पहले हवन पूजन कर मां ज्वाला देवी की पूजा आरती की गई। पुस्तिका विमोचन के पहले एक बैठक भी की गई जिसमें बताया गया कि मां ज्वाला देवी महोत्सव 10 मार्च को होलिका दहन तथा पुष्प होली के साथ प्रारंभ हो जाएगा। 11 मार्च व 12 मार्च को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 मार्च को श्याम महोत्सव होगा। 14 मार्च को रात्रि जागरण का आयोजन होगा। 15 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को पुस्तिका विमोचन के बाद मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर में कन्या भोज कराया गया। इस मौके पर राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, बिंदकी चेयरमैन प्रतिनिधि रामकुमार साहू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पूरन सिंह, लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर, प्रमोद सिंह परिहार, रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर, अतुल द्विवेदी, बलराम सिंह, बृजेश कुमार जग्गा, सूर्या सोनकर, भारत सिंह, मीडिया प्रभारी आलोक गौड़, अवधेश मोदी, महताब सिंह चौहान अभय भदौरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

डा. हैनीमैन की जयंती पर मरीजों को बांटे फल

– जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। होम्योपैथी के जन्मदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *