Breaking News

“रिजिजू का आरोप: कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर बिरला से की अभद्रता, अविश्वास प्रस्ताव में भी बताईं कई खामियां”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उनके साथ साथ गाली-गलौज की। रिजिजू ने बजट सत्र के 11वें दिन सदन में जाते समय मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 20 से 25 कांग्रेस सांसद ओम बिरला के चैंबर में घुस गए और उनके साथ बदसलूकी की। उन्हें गालियां दीं। इस दौरान प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की।

रिजिजू ने कहा- विपक्ष के व्यवहार से स्पीकर बहुत आहत हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सदन में बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। मैं कहना चाहता हूं कि जब तक स्पीकर की इजाजत नहीं होती, वे सदन में नहीं बोल सकते। प्रधानमंत्री भी स्पीकर की अनुमति से ही बोलते हैं। हर कोई इजाजत लेकर से ही बोलता है। इधर, लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने दावा किया है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग करने वाले विपक्षी सांसदों के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कई खामियां पाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नोटिस में कई बार गलत तारीख लिखी है। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, नियमों के अनुसार नोटिस खारिज किया जा सकता था। हालांकि, स्पीकर ने सचिवालय को नोटिस में मौजूद खामियों को दूर करने और आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विपक्ष ने स्पीकर को हटाने का नोटिस दिया, इस पर 120 साइन

बता दें कि विपक्ष ने मंगलवार को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया था। इसमें 120 सांसदों के साइन हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के पहले सेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक ओम बिरला लोकसभान की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे।

About NW-Editor

Check Also

“रेवंत रेड्डी का BJP पर तीखा वार: बोले— ‘इनके नेताओं का असली भगवान राम नहीं, ओवैसी हैं’”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *