Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

आरएलडी ने चैधरी चरण सिंह की मनाई जयंती

– सिंचाई विभाग स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
) चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आरएलडी के पदाधिकारी।
फतेहपुर। राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चैधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई। सिंचाई विभाग स्थित उनकी प्रतिमा पर जहां माल्यार्पण किया वहीं गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया।
जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामलाल पासवान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव भूपाल सिंह ने शिरकत की। अतिथियों समेत पार्टी के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 मंे उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के नूरपुर में हुआ था। उनकी मृत्यु 29 मई वर्ष 1987 को हुई थी। चैधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। वह जमींदारी उन्मूलन व भूमि सुधार के समर्थक थे। उन्होने अपने कार्यकाल में जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। उनके द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष राहुल द्विवेदी, विधानसभा अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजन लोधी, जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष ललित कुमार उत्तम, बिन्दकी विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू, हुसैनगंज विधनसभा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद तिवारी, बिंदकी नगर अध्यक्ष आकाश सविता, रवि सिंह परिहार, गौरव तिवारी, बाबूलाल सिंह, छोटे महाराज, रामसरन, रामलाल खिस्सू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *