Breaking News

कजली मेले में मंगलसूत्र चोरी के आरोप पर बवाल, पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष; चौकी में भी हंगामा

महोबा। कजली मेला घूमने आए एक परिवार की महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी होने के मामले में दो पक्षों के मध्य गाली गलौज के बाद मारपीट होने से मेले में अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं जब पुलिस कर्मियों ने विवाद को रोकना चाहा तो उन्हें भी धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा और लोग तमाशबीन बनकर देखती रही। पुलिस दोनो पक्षों को मेला चैकी ले गई, लेकिन वहां भी दोनो पक्षों का हंगामा जारी रही। पीड़ित परिवार अब न्याय और अपना चोरी हुआ मंगलसूत्र वापस पाने के लिए भटक रहा है और पुलिस मंगलसूत्र बरामद करने का आश्वासन दे रही है।
महोबा के ऐतिहासिक कजली मेले क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। दमोरा गांव की रहने वाली अंजली अपनी बहन रोशनी और जीजा के साथ कजली मेले का आनंद लेने आई थी। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने उसकी बहन के गले से मंगलसूत्र चुरा लिया। जब पीड़िता ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और विरोध किया, तो बात समझौते के बजाय मारपीट में बदल गई। दबंगों ने सरेराह गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
मंगलसूत्र चोरी के विवाद से शुरू हुई यह झड़प मेला चैकी तक जा पहुंची, जहां पुलिस कर्मियों के सामने भी हंगामा जारी रहा। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी बीच बचाव करने की कोशिश करते दिखे, लेकिन दबंगों में कानून का कोई खौफ नजर नहीं आया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद को देखने के बाद भी मेला में मौजूद कुछ पुलिस कर्मियों के अलावा किसी ने भी निपटाने की कोशिश नहीं की

About NW-Editor

Check Also

आल्हा-ऊदल की वीरगाथा और कजली की गूंज से गूंजा महोबा कजली मेला महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, हवेली दरवाजा से निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

  महोबा। ऐतिहासिक नगरी महोबा शनिवार को वीरता, लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *