Breaking News

सदर विधायक ने पचास लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

– परियोजनाओं का लोकार्पण करते सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी।
फतेहपुर। जनपद में विकास की गति देते हुए रविवार को सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने विधायक निधि से निर्मित विभिन्न सीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों का भव्य लोकार्पण किया। क्षेत्रीय विकास की कड़ी में लगभग पचास लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई इन परियोजनाओं को रविवार को जनहित में समर्पित किया गया। विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया जिसमें ग्राम बरई बुजुर्ग, कोण्डरपुर सचौली शामिल हैं। लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर सड़कों और जल निकासी नाली की सुविधा से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और आवागमन सुगम होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सनी लोधी, पुत्तन लोधी, ग्राम प्रधान मनोज लोधी, राम लोधी, रामचन्द्र, राजेन्द्र यादव, शिवभोला, हरिओम, बद्री विशाल, महेंद्र लोधी, मोनू, अवधेश, लाल सिंह, अखिलेश लोधी, नीरज, रोशन और आशीष, मिथलेश लोधी, मोनू लोधी, रफीक, शफीक, नवाब मलिक, रामानुज उपस्थित रहे। लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *