सुप्रीम कोर्ट ने समीर वानखेड़े की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने 2021 के कोर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले से जुड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही को चुनौती दी है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने इस मामले पर विचार किया। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (सीएटी) के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसने वानखेड़े के खिलाफ कार्यवाही खत्म करने की बात कही थी। अदालत ने कहा कि वानखेड़े को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। अब उन्हें चार्जशीट का जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय मिला है। इसके बाद ही सरकार आगे की कार्रवाई तय करेगी। कोर्ट ने साफ किया कि उन्होंने अभी मामले की गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है।

News Wani