Breaking News

संजय गांधी देश के युवा दिलों की धड़कन थी: राजेश दीक्षित

 

-कांग्रेस कार्यालय बांदा में संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में माननीय संजय गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि संजय गांधी देश के युवा दिलों की धड़कन थी उन्होंने दहेज के खिलाफ एक मुहिम चलाई जिसमें दहेज प्रथा पर रोक लगी साथ ही छोटा परिवार सुखी परिवार का नारा दिया जिसे जन जन ने अपनाया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि अगर संजय गांधी जीवित होते देश की तस्वीर कुछ ओर होती उन्होंने साक्षरता और वृषारोपण जैसे कार्यक्रम की एक मुहिम चलाई जिसे देशवासियों ने काफी सराहा। कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं अमेठी से सांसद चुने जाने पर पूरे देश के कांग्रेसियों में एक जोश था लोक सभा में 250 सांसद उनके भाषण को सुनने के लिए बेचैन रहते थे।  इस अवसर पर शिवबली सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, बी लाल भाई, अशरफ उल्ला रम्पा, धीरेंद्र पांडेय धीरू, वारिश अली, इस्लाम मंसूरी, सब्बीर सौदागर, नत्थू राम सेन, सुख देव गांधी, गयादीन प्रजापति, कुंवरपाल सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *