Breaking News

सपाईयों ने पूर्व सांसद फूलन देवी की मनाई जयंती

– अत्याचार के खिलाफ डटकर लड़ी थी लड़ाई: सुरेन्द्र
– पूर्व सांसद फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते सपाई।
फतेहपुर। पूर्व सांसद एवं वीरांगना स्व0 फूलन देवी की जयंती सपाईयों ने पार्टी कार्यालय में मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। सपा कार्यालय में वीरांगना पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने स्व. फूलन देवी जी को अत्याचार के खिलाफ डट कर बदला लेकर ये दिखा दिया कि नारी अबला नहीं है। उसके साथ उसके सम्मान से जो भी खिलवाड़ करेगा उसको छोड़ा नहीं जायगा। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर चेयरमैन नगर पालिका परिषद राजकुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सूरजपाल रावत, हीरालाल साहू, डा रामनरेश पटेल, नंद किशोर पाल, मनोज यादव, जगनायक सचान, आशीष नामदेव, राजबाबू यादव, तस्लीम अहमद, जयप्रकाश चौधरी, अजय दिवाकर, हिमांशु कुमार, डॉ रामकेश सचान, लवकुश सविता, इब्राहिम अहमद, कामता प्रसाद आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

बकरी चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

– आठ बकरी चोर गिरफ्तार, तीन चार पहिया वाहन समेत 58100 रूपए नगदी बरामद – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *