Breaking News

सर्व समाज अधिवक्ता व व्यवस्था परिवर्तन गुट ने डीबीए चुनाव की भरी हुंकार

– अध्यक्ष पद पर बाबू सिंह व महामंत्री पर शाहजहां बने प्रत्याशी
– घोषित प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत करते साथी अधिवक्ता।
फतेहपुर। सर्व समाज अधिवक्ता संगठन एवं व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन की ओर से डिस्टिक बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों के नामो की दावेदारी पेश की। अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों पर दोनों संगठनों की से संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के नामो की घोषणा की गई। सोमवार को दीवानी परिसर स्थित डिस्ट्रिक बार हाल में संगठन के पदाधिकारियों एव अधिवक्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें डिस्ट्रिक बार चुनाव में दोनों स्मगठनों की ओर से सर्वसम्मति से नामों की घोषणा की गयी। अध्यक्ष पद के लिए बाबू सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर शशिकान्त वर्मा, सचिव/महामंत्री मो शाहजहां एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पर विनोद कुमार पासवान एवं उपाध्यक्ष पर कृष्ण कुमार, देव नारायण तिवारी एडवोकेट, कनिष्क उपाध्यक्ष कृष्ण पाल, कमलाकांत संयुक्त सचिव में प्रकाश सिंह लोधी, अंकित दीक्षित, बौद्ध प्रिय गौतम के नाम की घोषणा की गयी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता वसीम अंसारी, वीरेंद्र यादव, कमरुद्दीन, सुरेश चक, शैलेश पटेल, ब्रजेश चंद बाजपेयी, आसिफ़ मकसूद, प्रेम कुमार, नरोत्तम सिंह आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

हथगाम बीडीओ के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

– मनरेगा सामग्री भुगतान में अनियमितता का आरोप – डीएम को ज्ञापन देने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *