Breaking News

संविधान बचाओ,देश बचाओ सम्मेलन बिसंण्डा में आयोजित किया गया

 

बांदा। आज दिनांक 12 जुलाई 2025, को माननीय राष्ट्रीय महासचिव / प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पांडेय जी एवम् राष्ट्रीय सचिव / प्रभारी बुंदेलखंड संभाग नीलांशू चतुर्वेदी व माननीय श्री अजय राय पूर्व मंत्री / प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जी के निर्देशानुसार बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर बिसंडा में संविधान बचाओ देश बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया, सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने अपने संबोधन में कहा “कांग्रेस ने देश को आजाद कराया आजादी मिलने के बाद संविधान की रचना की गई, जिसमें सभी धर्मों, संप्रदायों, जातियों के लिए समानता के अधिकार निहित हैं, वर्तमान सरकार उसके स्वरूप को नष्ट कर मौलिक अधिकारों का हनन करना चाहती है, हम सब को ऐसी फ़िरकापरस्त ताकतों से सावधान रहना चाहिए।” एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी ने कहा “बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा ओबीसी, एस सी, एस टी को संविधान में आरक्षण दिया गया है, षड्यंत्र के तहत वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है।”
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने महिलाओं को संविधान में जो मौलिक अधिकार प्राप्त है, उसी के तहत पंचायत से संसद तक महिलाओं द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा रहा है, उन्होंने ने कहा कांग्रेस सरकार ने शिक्षा अधिकार के तहत एक किलोमीटर दूरी तक गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय खोले गए जिसे प्रदेश सरकार बन्द करने का कुचक्र रच रही है, संविधान की संरचना व उनके अधिकारों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बाबूराम यादव, विवेक द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी तेंदुरा के द्वारा विचार प्रकट किए गए। इस अवसर पर पीसीसी मुमताज अली, जिला महासचिव सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, आदित्य स्वरूप पांडेय, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, बिसंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, बिसंडा नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर, अशरफ उल्ला खान रम्पा, अविरल पांडेय, रामनेवाज मिश्रा, अवधेश गुप्ता राजदीप, रोहणी कुमार, माजिद खान, राजबहादुर कुशवाहा, सुमित तिवारी, काशी प्रसाद तिवारी आदि प्रमुख कांग्रेस जनों सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। संजू देवी, चंदा देवी, रानी देवी, मैना के साथ कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर सविता देवी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस संविधान बचाओ सम्मेलन का कुशल संचालन सूरज बाजपेई एडवोकेट व आभार नगर अध्यक्ष बिसंडा चंद्रशेखर कोरी द्वारा किया गया।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *