Breaking News

गुरुग्राम में 3 मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, SDRF ने संभाला मोर्चा

 

हरियाणा के गुरुग्राम में एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। सोमवार की रात लगी यह आग अब तक बुझाई नहीं जा सकी है। खास बात यह है कि जिस जगह आग लगी, वहां से 300 मीटर में एयरफोर्स स्टेशन और 900 मीटर की दूरी पर आर्मी का ऑर्डनेंस डिपो भी है।

पहले आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गईं। जब आग ज्यादा बढ़ी तो अलर्ट हुई एयरफोर्स ने भी अपने स्टेशन से गाड़ियां भेजी हैं। फिलहाल अतुल कटारिया स्थित कृष्णा फर्नीचर शोरूम की दूसरी मंजिल पर लगी आग बुझाने के लिए 20 गाड़ियां जुटी हुई हैं। आग कैसे लगी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालात को काबू में करने के लिए स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फोर्स (SDRF) की टीमें भी बुलाईं गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…

अतुल कटारिया चौक स्थित कृष्णा फर्नीचर के गोदाम में यह आग सोमवार की रात करीब 12:40 बजे लगी। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख भीम नगर फायर बिग्रेड को करीब 12:45 बजे इसकी जानकारी। फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए 2-3 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा, जो आग बुझाने में जुट गई।

फायर ऑफिसर के मुताबिक, आग बुझाने में जुटी हमारी टीम ने जानकारी दी कि आग ज्यादा भड़क रही है। इस सूचना के बाद गुरुग्राम के सभी स्टेशनों के अलावा एयरफोर्स स्टेशन और डीएलएफ सोसाइटी को भी मैसेज भेजकर दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। इस निर्देश पर करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया।

फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव के मुताबिक कृष्णा फर्नीचर का गोदाम सबसे ऊपरी मंजिल यानि थर्ड फ्लोर पर है। आसपास अन्य फर्नीचर शोरूम भी है। गोदाम तक जाने का रास्ता शोरूम के अंदर तक ही जाता है। इसी कारण दमकल कर्मियों को ऊपर पहुंचने में दिक्कत हुई। हवा भी चल रही थी, जिस कारण आग बुझाने में परेशानी हुई।

अतुल कटारिया चौक का एरिया संवदेनशील है। सामने सेना का ऑर्डनेंस डिपो है और सड़क के दूसरी तरफ एयर फोर्स स्टेशन भी है। जहां आग लगी है, उसके पास दुकानें हैं और पिछली साइड में रिहायशी इलाका भी है। इसी को देखते हुए सभी गाड़ियों को अतुल चौक की ओर मूव करने के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह तक भी गोदाम में लगी आग बुझाई नहीं जा सकी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आ रही थी और जा रही थी। अभी भी टीमें आग बुझाने में जुटी हुई है।

सिविल डिफेंस टीम के चीफ वार्डन मोहित शर्मा ने बताया कि आग देर रात करीब 12:40 बजे लगी। हमें इसकी सूचना करीब 12:45 बजे मिली। हमने सभी फायर स्टेशनों को अपनी गाड़ियां भेजने का निर्देश दिया। हमें किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। हमने एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया है। आग अभी कंट्रोल में है, इसे बुझाने में अभी समय लगेगा। इस आग को हम और न फैलने दें इसकी हम कोशिश कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

परिवार ने किया दाह संस्कार, अगले दिन लौट आया जिंदा—गुरुग्राम में अजीबो-गरीब मामला

हरियाणा के गुरुग्राम में एक 47 साल के शख्स को मृत मानकर उसके परिवार द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *