Breaking News

देहदानी देवेंद्र प्रकाश गुप्त की मनाई द्वितीय पुण्यतिथि

– सात देहदानियों ने भरे संकल्प पत्र
– पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय प्रधान महासचिव।
फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोंपरांत वैश्य रत्न से सम्मानित तथा भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा युग दधीचि सम्मान से सम्मानित देहदानी देवेंद्र प्रकाश गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि मवइया स्थित वृद्वाश्रम में मनाई गई। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। सात देहदानियों ने भी संकल्प पत्र भरे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या द्वारा दीप प्रज्ववलन एवं देहदानी स्व0 देवेेंद्र प्रकाश गुप्त के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आश्रम के वृद्धजनों ने भजन कीर्तन भी किया। देहदान संकल्प पत्र भरने वालों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि देहदान से बडा कोई दान नहीं है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि उनके जीवन की सादगी, उत्कृष्टता, समर्पण एवं विशाल व्यक्तित्व हम सभी के लिये प्रेरणा के अनन्य श्रोत बने रहेंगे। परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में एक देह का बडा महत्व हैं। मेडिकल कालेज में पढाई कर रहे मेडिकल छात्रों को देहदान से प्राप्त शरीर से अध्ययन करने में बडा सहयोग प्राप्त होता है। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि आज जिन सात लोगों ने देहदान के लिये संकल्प पत्र भरा है वह सभी बधाई के पात्र है। इस मौके पर वृद्वाश्रम की संचालिका नीतू शर्मा, परिषद के संरक्षक राम स्वरूप गुप्ता, संजय गुप्ता, बृजेश सोनी, नारायण गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, नैंसी गुप्ता, रज्जन गुप्ता, सानवी गुप्ता, वीरेंद्र यादव, शादाब अहमद, अमित गुप्ता, रज्जन गुप्ता, उमेश तिवारी, मो. गुड्डू राइन, राज गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

डा. हैनीमैन की जयंती पर मरीजों को बांटे फल

– जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। फतेहपुर। होम्योपैथी के जन्मदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *