Breaking News

माध्यमिक शिक्षक संघ ने महान विभूतियों को किया याद

– जयंती व पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को शिक्षक भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डा० राधाकृष्ण सवर्पल्ली की जन्मतिथि को शिक्षक दिवस एवं संघ के जुझारू महामंत्री पंचानन राय जी की पुण्यतिथि पर संगठन ने शिक्षक भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया। शिक्षकों ने दोनों महान विभूतियों के तैल चित्रों पर माल्यापर्ण और पुष्पाजंलि करके नमन कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजति अर्पित की। इस अवसर पर जनपदीय संगठन के संरक्षक महेन्द्र पाल सिंह राठौर ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हम शिक्षकों के लिए हर्ष और विषाद का दिन है। हर्ष इसलिए कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद, दार्शनिक शिक्षक भारत रत्न पुरस्कार से विभूषित डा० सवर्पल्ली राधाकृष्णनन का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन 05 सितम्बर, 1888 को उनका जन्म तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में हुआ था। इन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा और तब से 05 सितम्बर को पूरा राष्ट्र शिक्षक दिवस को मनाता है। वर्ष में एक बार इस दिन में शिक्षकों को सम्मान दिया जाता है। हम उनके ऋणी हैं। जनपद के शिक्षकों की ओर से उन्हें नमन करते हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला, जिला मंत्री अमित कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष बलराम ने कहा कि संगठन के पुरोधा पूर्व महामंत्री पंचानन राय की आज पुण्य तिथि है। पांच सितम्बर 2007 को आजमगढ़ से अमठी को शिक्षकों के कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए सड़क मार्ग से आ रहे थे। मार्ग दुर्घटना में उनकी दुःखद मृत्यु हुई। आज का दिन हम सब के लिए विषादपूर्ण दिवस है। हम अपने प्रिय शिक्षक नेता को कैसे भूल सकते हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में शून्य से लेकर शिखर तक किये गये। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्तित करने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल सिंह यादव, अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य बृजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार चौधरी, बिस्लेड अग्निहोत्री, कौशल कुमार, देवेन्द्र सिंह पटेल, सुशील यादव, सत्य प्रकाश, रामचन्द्र केशरवानी, महेन्द्र सिंह सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जनप्रतिनिधियों ने संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का किया शुभारंभ

– उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *