गोरखपुर। एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने सोमवार को पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी कर चैत्र नवरात्रि और यात्री सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी और शराब तस्करी व लूट करने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही ‘ई-साक्ष्य’ व ‘ई-समन’ पोर्टल पर डाटा अपडेट करने और गुमशुदा बच्चों व मोबाइल की बरामदगी हेतु टीम गठित करने को कहा। इससे पूर्व सैनिक सम्मेलन में उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

News Wani