Breaking News

शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस

– आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया था समायोजन
काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाते शिक्षामित्र।
फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि आज के दिन 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट से निरस्त हुआ था। शिक्षामित्रों के लिए इससे बुरा दिन कुछ और हो नहीं सकता। शिक्षामित्रों के लिए यह जीवन का सबसे बड़ा काला दिन आया इसके बाद से ही बुरे दिन शुरू हुए और इन आठ सालों में लगभग 10 हजार शिक्षामित्रों की मौत आत्महत्या, अवसाद में हो चुकी हैं और प्रतिदिन मौतें हो रही हैं। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि आज पूरे जिले के शिक्षामित्र काली पट्टी बांध कर विद्यालय में काला दिवस मनाया गया।

About NW-Editor

Check Also

साधन सहकारी समिति कूरा के चुनाव पर कांग्रेसियों ने उठाई उंगली

– लोकतांत्रिक व्यवस्था का बताया खुला अपमान, कार्रवाई की मांग – डीएम को ज्ञापन देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *