“छोले-भटूरे खिला कर उतारा मौत के घाट!”

रिहान के शरीर पर चाकू से किए गए थे कई वार
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इलायचीपुर गांव के जंगल में मंगलवार शाम श्रीराम राजीव विहार दिल्ली गली नंबर-9 डी ब्लॉक निवासी रिहान (17) का शव मिला था। परिजन भी तलाश करते हुए लोनी पहुंचे थे। रिहान के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे। परिजनों ने रिहान के तीन दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगा ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर दी थी।

महिला मित्र की फोटो पर कमेंट कर रहा था रिहान ;
पुलिस ने तहरीर के आधार पर वसीम, साहिल उर्फ टूल्ली निवासी श्रीराम कॉलोनी खजूरी दिल्ली और रिहान उर्फ पंडत निवासी कासिम विहार कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर रिहान नई-नई स्टोरी पोस्ट कर रहा था। साथ ही उनकी व महिला मित्र के फोटो वीडियो पर कमेंट करता था।

दोनों में हो गया था समझौता ;
कुछ दिनों पहले वसीम का रिहान से इस बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। जिसमें रिहान ने वसीम की काफी बेइज्जती करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। साथी दोस्तों के समझाने पर वसीम ने उससे समझौता कर लिया था। इसके बाद भी रिहान फोटो पर कमेंट और पोस्ट पोस्ट कर रहा था। जिसके बाद तीनों दोस्तों ने उसकी हत्या करने की षड्यंत्र रचा।

छोले भटूरे खिलाने के बाद चाकू गोदकर ली जान ;
रिहान के नहीं मानने पर वसीम और साहिल ने रिहान को घर से घूमाने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह रिहान को लोनी के इलायचीपुर गांव लेकर आए थे। यहां रिहान उर्फ पंडत कासिम विहार में तीनों से मिला। चारों ने मिलकर पहले ठेले पर छोले भटूरे खाए। इसके बाद तीनों रिहान को इलायचीपुर गांव के जंगल में लेकर आए। यहां साहिल ने रिहान को पीछे से पकड़ लिया। वसीम ने चाकू और रिहान उर्फ पंडत ने छूरी से ताबड़तोड रिहान पर कई वार कर दिए। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान गाड़ी को अपनी ओर आता देख साहिल के हाथ से छूरी घटना स्थल पर गिर गई। मौके से भागते समय कुछ दूरी पर जाकर वसीम ने चाकू को कीकर के पेड़ के नीचे छिपा दिया।

पिता करते हैं दुबई में काम ;
रिहान के पिता सगीर सऊदी अरब में गाड़ी मैकेनिक हैं। परिवार में मां रेशमा और चार भाई-बहन हैं। रिहान ने पढ़ाई छोड़ दी थी। अब वह एसी मैकेनिक का काम सीख रहा था। रिहान घर में सबसे बड़ा बेटा था। रिहान 10वीं तक पढ़ा था। रिहान की हत्या के बाद परिवार में मातम पसर गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता भी सउदी से भारत वापस आए। बेटे का शव देखकर वह बेहोश हो गए। पिता सगीर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

About NW-Editor

Check Also

कट्टरपंथी जीशान को खोड़ा और लोनी से मिला लाखों का चंदा, विवादित तकरीरों के वीडियो सामने; पुलिस एनकाउंटर में ढेर

मजहबी कट्टरपंथी का विरोध करने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला अचानक नहीं हुआ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *