Breaking News

डीएम प्रभास कुमार ने कान्हा गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण, गोवंशों के लिए हरा चारा व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश, स्वास्थ्य परीक्षण की ली जानकारी

 

महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने गुरुवार दोपहर नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा गौशाला मुड़हरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए चारा, पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए निर्मित काऊ शेड का जायजा लिया और गोवंशों को केले व गुड़ खिलाया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था का अवलोकन करने के साथ भूसा स्टोर एवं खाद्य सामग्री कक्षों का भी निरीक्षण किया। गौशाला के रख-रखाव से संबंधित पंजिकाओं की जांच कर आवश्यक जानकारी ली।

गोवंशों से निकलने वाले गोबर के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार से जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गौशाला से निकलने वाले गोबर का उपयोग मशीन के माध्यम से गोबर की लकड़ी बनाने में किया जाता है।

जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर की बाउंड्री के किनारे और अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन सिंह से जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार भी किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों को समय-समय पर हरा चारा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए तथा पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में तकनीकी सहायकों का मानदेय बढ़ाने की मांग, 28 सितंबर से लखनऊ में धरने की चेतावनी

  *महोबा*। मनरेगा एवं विकसित भारत गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *