Breaking News

महोबा में निर्माणाधीन जेल का डीएम प्रभास कुमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए निर्देश

 

*महोबा* जिलाधिकारी ने बिलबई रोड पर निर्माणाधीन जेल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने आज बिलबई रोड स्थित निर्माणाधीन जेल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी specifications के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के लिए आवश्यकतानुसार कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने निर्माणाधीन भवनों, बैरक, प्रशासनिक परिसर, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित संरचनाओं सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा कार्य की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में तकनीकी सहायकों का मानदेय बढ़ाने की मांग, 28 सितंबर से लखनऊ में धरने की चेतावनी

  *महोबा*। मनरेगा एवं विकसित भारत गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *