Breaking News

फतेहपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, सेवा संकल्प अभियान और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति

 

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी संगठन बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री का स्वागत एवं परिचय कराया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इनमें 17 सितंबर को शाम छह से सात बजे तक घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना के साथ वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, आंगन का उत्सव, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, सेवा ज्योति यात्रा, कहानी बदलाव की, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ तथा ‘25 साल-25 कहानियां’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण और डिजिटल साक्षरता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वहीं ‘सेवा सेतु’ अभियान के माध्यम से शिविर लगाकर पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विकसित भारत की थीम पर छात्र-छात्राओं के लिए ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिला प्रभारी ने बूथ और मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महिलाओं के बीच संपर्क बढ़ाने तथा पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों के अनुभवों का संगठनात्मक गतिविधियों में उपयोग करने को कहा। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, देवेंद्र अवस्थी, आशुतोष अग्निहोत्री, श्वेता शुक्ला, अरुण लोधी, कोमल सिंह, संजय श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, सुरेंद्र मौर्य, संजय सिंह, विनोद पाण्डेय, रामहेत निषाद, श्रीकांत अवस्थी, राजू लोधी, गणेशीलाल साहू, ब्रजेश सिंह, प्रीति सिंह, गया पाल और रामनारायण शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कार्यकारिणी से पंकज त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, नीरज सिंह, उदय लोधी, आशुतोष त्रिवेदी, सुशीला मौर्य, मधुराज विश्वकर्मा, गायत्री सिंह, अरिमरदन सिंह, सुनीता गुप्ता, विमलेश पांडे, जयंती वर्मा, सुधीर मिश्रा, रेखा सरोज, कुलदीप भदौरिया, कमलेश योगी, विजय लक्ष्मी साहू, ओम मिश्रा, प्रवीण सिंह, प्रसून तिवारी, शिवकांत तिवारी, अखिलेश, अंतुल अवस्थी, सुनिधि तिवारी, लकी द्विवेदी, विनोद चंदेल, सिद्धार्थ दीक्षित, राम प्रताप गुप्ता, अक्षर त्रिपाठी, जसवंत गिहार, प्रवीण पांडे, पंकज शुक्ला और विनोद गौतम समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसानों को बड़ी सौगात: 6 लाख तक का ऋण अब 6% ब्याज पर, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू

फतेहपुर में किसानों ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, उर्वरक सेतु और UPCDC …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *