महोबा। जिले के वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम के तहत 11वाॅ आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों को मधुमेह, बीपी, हीमोग्लोबिन आदि रोगों का परीक्षण कर आयुर्वेद और होम्योपैथिक के जरिए उपचार कर उन्हें औषधियां दी गई साथ ही योग चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। शिविर दौरान आयुर्वेद पद्धति पर जानकारी देकर लोगों को उपचार कराए जाने के प्रति जागरूक किया।
आयुर्वेद दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के इंचार्ज प्राचार्य एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ.ब्रजेश भारती ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयुष विभाग की टीम ने एक एक मरीज की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर, हीमोग्लोबिन सति तमाम जांचे की और आवश्यकतानुसार औषधियां देते हुए परहेज के अलावा अन्य चिकित्सा सलाह दी। इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डाॅ. ममता वर्मा ने कहा कि आयुर्वेद, जिसे जीवन का विज्ञान कहा जाता है जो भारत की एक प्राचीन और समग्र चिकित्सा पद्धति है। यह केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन शैली जीने की कला और दर्शन सिखाती है।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल लक्षणों को दबाने का काम नहीं करता, बल्कि बीमारी के मूल कारण (जैसे असंतुलित आहार, तनाव या जीवनशैली) की पहचान करके उसे समाप्त करता है। इस मौके पर डॉ. विकास कुमार, डॉ. आदित्य मोहन अवस्थी, डॉ. अमिता सिंह ने चिकित्सा परामर्श देकर फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने औषधि वितरण का कार्य किया। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजेश भारती ने परामर्श दिया, फार्मासिस्ट राजीव गुप्ता ने होम्योपैथी दवाओं का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता, नीरेंद्र सिंह, गजराज, सुनीता कुशवाहा, कुमकुम ने योग चिकित्सा परामर्श दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, धीरज कुमार, योग सहायक गिरीश कुमारी का सहयोग रहा, जबकि शैलेश तिवारी, अनवर आलम, एसएस राजपूत, सोवित कुमार गुप्ता, महेन्द्र सिंह, अभिलाष यादव उपस्थित रहे।
News Wani
